कोरोना को लेकर आज होगी अहम बैठकें, जारी हो सकती है ये गाइडलाइन

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2022

नई दिल्ली।देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी की आहट सुनाई दे रही है। चीन, जापान, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के हालात देखने के बाद हर भारतीय के मन में यही सवाल है कि क्या देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर (coronavirus 4th wave) आने वाली है, क्या इस साल भी कोरोना संक्रमण क्रिसमस और नए साल के जश्न को फीका कर देगा? चीन में कोरोना के Omicron Variant BF.7 ने तबाही जैसे हालात ला दिए हैं। यही वायरस गुजरात और ओडिशा में मिला है। यहां पढ़िए कोरोना महामारी से जुड़ा हर अपडेट

 

कोरोना को लेकर अब राज्य सरकारें भी हरकत में आना शुरू हो गई हैं। ताजा खबर दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आ रही है। योगी सरकार जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाने जा ही है। इसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र सरकार पहले ही हरकत में आ चुकी है।

 

 

देश में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की तैयारियां जारी है। इस बीच, कोरोना को लेकर आ रही खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक जश्न पर पाबंदी की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे भीड़ में जाने से बचें। यदि जाना है तो मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तत्काल जांच करवाएं। बीमार हैं तो घर में ही रहें। बार-बार अपने चेहरे को छूने से बचें।