ग्वालियर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव को लेकर दिए यह बड़े संकेत

Author Picture
By Sharma Published On: March 10, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि जो 3 महीने पहले हमने संकल्प लिया था एक नया ड्रोन स्कूल खोलने का, आज वह संकल्प पूरा हो रहा है। इसी के साथ और भी कई अन्य कार्यक्रम में हम भाग लेंगे। 4 राज्यों में आए शुरुआती चुनाव रुझान पर बोले- जनता ने एक ऐतिहासिक जीत भाजपा को दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह बात स्पष्ट है कि सरकार जनता की के विश्वास और उम्मीदों पर खरी उतरी है।

जानकारी के अनुसार बात दे सिंधिया ने कहा- यूक्रेन में हमारे जितने भी छात्र-छात्राएं हैं, उन सब को सुरक्षा लाने में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बहुत ही सफल रही है। इसके पहले कभी भी किसी सरकार ने ऐसा नहीं कर पाया, जो यह संभव हुआ है। प्रधानमंत्री की अन्य देशों के प्रधानमंत्री ने चर्चा की है।