साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए सूतक काल और ग्रहण समय

Author Picture
By Sharma Published On: November 8, 2022

नई दिल्ली। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 08 नवंबर दिन मंगलवार को लग रहा है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को और सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। इस बार यह चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम लग रहा है। इससे पहले कार्तिक आमवस्या को सूर्य ग्रहण लगा था। पंद्रह दिन में यह दूसरा ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज सुबह से ही शुरू हो जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय और सूतक काल के बारे में

 

पंचांग के अनुसार,कार्तिक पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 07 नवंबर को शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो चुका है और कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन आज 08 नवंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा आज है।

 

शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व लग जाता है। आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रात: 09 बजकर 21 मिनट से लग रहा है। ऐसे में सूतक काल के प्रारंभ से लेकर चंद्र ग्रहण के समापन तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा। सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होने के साथ होगा।

 

चंद्र ग्रहण 2022 समय

 

देश की राजधानी नई दिल्ली के आधार पर चंद्र ग्रहण का प्रारंभ आज शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा। जबकि आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 28 मिट पर होगा। चंद्र ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस तरह से चंद्र ग्रहण 45 मिनट 48 सेकेंड का है।चंद्र ग्रहण का प्रारंभ: शाम 05:32 बजेचंद्र ग्रहण का मोक्ष: शाम 06:19 बजे

 

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

 

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों वाले शहरों पटना, रांची, कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी में स्पष्ट दिखाई देगा, जबकि अन्य शहरों में आंशिक तौर पर दिखाई देगा।

 

इन शहरों में चंद्र ग्रहण प्रारंभ और समापन का समय

नई दिल्ली…..05:32 पीएम………..06:18

मुंंबई………06:05 पीएम………..06:18 कोलकाता…..04:56 पीएम………..06:18 चेन्नई……..05:42 पीएम…………06:18 पटना……..05:05 पीएम…………06:18

रांची………05:07 पीएम…………06:18 लखनऊ…….05:20 पीएम…………06:18 नोएडा……..05:32 पीएम…………06:18 पीएम