लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: February 11, 2022

भोपाल।भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सतीश टांक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसे नगर निगम जोन- 5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने रिश्वत लेने भेजा था। अजय व्यापारी से प्लास्टिक की थैलियों का व्यापार बिना किसी दिक्कत के जारी रखने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह मांग रहा था। अजय फरार है। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सतीश टांक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसे नगर निगम जोन- 5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने रिश्वत लेने भेजा था। अजय व्यापारी से प्लास्टिक की थैलियों का व्यापार बिना किसी दिक्कत के जारी रखने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह मांग रहा था। अजय फरार है। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

लोकायुक्त पुलिस ने अजय श्रवण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। उसके भोपाल स्थित निवास बी-65 सुख सागर कॉलोनी, पीपुल्स मॉल पर तलाशी ली गई। सर्च टीम को तलाशी में 32 लाख 89 हजार 391 रुपये का सामान मिला है। करीब 2 लाख 28 हजार 100 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 12 हजार 290 रुपये नगद प्राप्त हुए। अलग अलग चार बैंकों में खाते, सिंडिकेट बैंक में एक लॉकर की चाबी प्राप्त हुई है।