मामा ने भांजी को अकेला देख किया दुष्कर्म, अश्लील-फोटो वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Author Picture
By Sharma Published On: September 21, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में बहन से मिलने आए मामा ने जब भांजी को अकेला देखा तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और उसके फोटो और वीडियो बना लिए। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के काला सैय्यद के पास तारागंज की है। घटना के बाद भी आरोपी पीड़िता के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले पांच साल से शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात रिश्ते के मामा से गृह प्रवेश के कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद वह उनके घर आने-जाने लगा। उनके बीच बातचीत होने लगी। एक दिन वह आया तो माता-पिता घर पर नहीं थे। यहां उसने अकेला पाकर गलत काम किया। उसने उसके फोटो और वीडियो बना लिए। इसी को दिखाकर उसने पांच साल तक शोषण किया।

 

आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। वह उसे बाहर मिलने बुलाने लगा है। बात ना मानने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। कहता था- परिवारवालों को भी मार देगा। परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची। जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी मुरैना रवाना की गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा