मनचले ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़, लोगों ने मनचले को सड़क पर ही सिखाया सबक

Author Picture
By Sharma Published On: July 15, 2022

विदिशा। विदिशा में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचले को राहगीरों ने पीट दिया। छात्रा सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी। आरोपी ने रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा को धमकी दी। कुछ राहगीरों ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो मनचले ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद और लोग जुट गए। फिर सभी ने मिलकर मनचले की जमकर धुनाई कर दी।

 

छात्रा ने घर पहुंचकर परिजन को पूरी बात बताई। इसके बाद वह परिजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे की मामला बड़ा बाजार इलाके का है। गुरुवार की घटना का वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चुनाबाली गली का रहने वाला है। पहले भी उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन के समझाने के बाद उसने माफी मांग ली थी।