शादीशुदा महिला की 9 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: September 21, 2022

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में शादीशुदा महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार रात उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है। महिला के तीन बच्चे हैं और आरोपी उससे 9 साल छोटा है। घटना 21 सितंबर की रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। आरोपी ने बताया कि महिला को उसका दूसरी लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।

 

घटना जिले से 70 किमी दूर शिवपुर के लुचगांव गांव की है। आरोपी संजय केवट (22) और 31 साल की महिला पड़ोसी थे। दोनों के अफेयर के बारे में उनके परिवार के लोगों को भी जानकारी थी। तीन दिन पहले ही महिला का पति से झगड़ा हुआ था। गुस्से में पति घर से चला गया था। हत्या की जानकारी लगने पर वह घर लौट आया है।

 

घटना के दौरान घर में महिला के तीन बच्चे (डेढ़ साल, तीन साल और 8 साल) सो रहे थे। सबसे बड़े बेटे की रात 2.30 बजे नींद खुली। उसने महिला और उसके प्रेमी को झगड़ा करते देख घर के बाहर सो रहे अपने दादा को बताया। लेकिन, महिला, प्रेमी और उसके बीच किसी को भी नहीं आने के लिए कह चुकी थी। इसीलिए ससुर कुछ नहीं बोला और लेटा रहा। पोते को भी साथ सुला लिया। दूसरे दिन घटना उजागर हुई।

 

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला को युवक के दूसरी लड़कियों से बात करने से एतराज होता था। इसलिए उसने रात 12 बजे युवक को बातचीत के लिए घर बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ी कि उनके बीच झगड़ा होने लगा। आरोपी ने वहां रखा चाकू उठाकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मंगलवार रात जैसे ही घर पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया