स्कूल जा रही छात्रा से शादीशुदा युवक ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: August 31, 2022

भिंड। भिंड जिले के गोहद अनुविभाग के मनोहर के पुरा गांव में स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा, नाबालिग है, जबकि आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बात दे एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा के मुताबिक मनोहर के पुरा में रहने वाली 14 साल की नौवीं की छात्रा खेत के रास्ते स्कूल जा रही थी। रास्ते में आरोपी राधेश्याम (उम्र 23) साल मिला। पहले तो आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोका, जब छात्रा ने पूछा तो बोला- ये चारे की गठरी उठवा दो। इस पर छात्रा ने इनकार करते हुए कहा- स्कूल के लिए लेट हो रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने पीछे से छात्रा को पकड़कर दुष्कर्म किया।पीड़िता ने घर आकर परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी को खेत पर जाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।