मंगल ग्रह मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों पर कुबेर बरसाएंगे अपनी कृपा

Author Picture
By Sharma Published On: October 15, 2022

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। कुछ लोगों को इस राशि परिवर्तन से शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। मंगल गोचर दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर होगा और 15 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 19 मिनट पर वक्री कर जाएंगे। वहीं 13 नवंबर तक ऐसे ही रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है।

मेष राशि

मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है। इन राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय अवधि में आपके कार्यों के प्रशंसा की जाएगी। परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के गोचर से इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। धन का निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

मंगल के इस राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। धन का निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। जानकार की सलाह लेकर कोई बड़ा कार्य करें।