मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ों पर फिर हुई बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश के साथ बढेगी ठंड

Author Picture
By Sharma Published On: January 21, 2023

नई दिल्ली।उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर अच्छी बर्फबारी शुरू हो गई है और इस कारण से मैदानी इलाकों में जहां बीते 2 दिन से शीतलहर से राहत मिली थी, वहां अब आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के कारण पर्यटक भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी से पहले मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।पहाड़ों की रानी शिमला सहित कुफरी, फागू, नारकंडा, चौपाल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और यहां बड़ी तादाद में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान शून्य के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला है और 26 जनवरी तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में बीते दो तीन दिन से शीतलहर से राहत मिली हैं, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। 23 और 24 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है और 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। बर्फबारी के बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है।

 

 

शिमला में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां बर्फबारी के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बीते 18-20 घंटों से शिमला बर्फबारी और बारिश हो रही है और नेशनल हाईवे-2 बंद हैं। वहीं राजधानी में 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। 22 जनवरी को भी तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा।