नाबालिग ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पिता पहुंचा थाने

Author Picture
By Sharma Published On: March 1, 2022

भोपाल। टीटी नगर इलाके में किशोरी के साथ नाबालिग ने रेप किया। किशोरी के छह माह का गर्भ है। पिता को इसकी जानकारी लगने के बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक बाणगंगा इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी घर में रहती है। उसकी मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। लड़की ने पुलिस को बताया कि दीवाली के पहले अटल पथ टीटी नगर में उसकी मुलाकात पलाश होटल के पास रहने वाले नाबालिग से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद वह घर आने लगा। इसी बीच उसने उसके साथ गलत काम किया। हाल ही में लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता उसे तुरंत ही थाने लेकर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे मामले की जांच कर रही एसआई आकांक्षा शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। पिता काम पर चले जाते थे। इसी बीच आरोपी उसके घर पहुंचकर गलत काम कर रहा था। वह आए रोज लड़की के घर आता-जाता था। आरोपी मछली की दुकान में करता है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया है।