स्वास्थ्य मंत्री को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2023

नई दिल्ली। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार को हमलावरों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री को सीने में गोली मारी गई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दास को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

 

 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नबा किसोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान हमलावरों ने दास पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई और इस दौरान हमलावर फरार हो गए।