विधायक रामबाई ने किया गरबा, कांग्रेस नेत्री के साथ खेला गरबा

Author Picture
By Sharma Published On: October 4, 2022

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों के वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर विधायक चर्चा में हैं। लेकिन इस बार किसी विवादित बयानों के कारण नहीं, बल्कि उनके अलग अंदाज ने लोगों को आकर्षित किया है। इस दौरान गरबा खेलने में कांग्रेस नेत्री ने उनका साथ दिया। यह पहली बार नहीं है जब विधायक ने सार्वजनिक रूप से डांस किया हो। इससे पहले अपने भानजे की शादी में उन्होंने ‘नौलखा’ डांस किया था। इससे पहले उन्होंने होली मिलन समारोह में भी फाग गाकर डांस किया था।

 

 

आपको बात दे सोमवार को पथरिया में आयोजित गरबे में विधायक रामबाई अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान में मंच से ही कार्यक्रम देखा लेकिन बाद में उनसे रहा नहीं गया। वे गरबों के गाने पर अपने कदम रोक नहीं सकीं। इसके बाद वे कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा खेलने पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक अन्य महिलाओं और कन्याओं के साथ गरबा किया। हालांकि, उन्हें गरबे के स्टेप्स याद नहीं थे, इसलिए उन्होंने खेलते वक्त काफी गलतियां भी की। लेकिन उन्होंने काफी एन्जॉय किया। विधायक को गरबा करते देख वहां आए लोग भी काफी आनंदित हुए।

 

 

रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था।