मासूम 4 साल के बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल चार्जर

Author Picture
By Sharma Published On: August 21, 2022

छतरपुर। छतरपुर में एक बार फिर मोबाइल चार्जर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक मासूम घायल हो गया। उसकी अंगुलियाें में जख्म हो गए। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया है। यहां इसका इलाज हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार बात मामला, राजनगर के गोमकला का है। यहां 4 साल का राजा प्रजापति अपनी माता दुर्गा और पिता गोमती प्रजापति के साथ रहता है। शनिवार दोपहर उनका बेटा घर में खेल रहा था। पास में फोन चार्जिंग में रखा था। जैसे ही उनके बेटे ने फोन पकड़ा वैसे ही उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया और आग लग गई।

 

पिता गोमती का कहना है कि विस्फोट के कारण उनके बेटे का हाथ जल गया। वह रोने लगा। हम तुरंत उसे लेकर उसे राजनगर अस्पताल आए। जहां से हमें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है।