सांप के डसने से मानसून की हुई मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Author Picture
By Sharma Published On: August 25, 2022

दतिया। दतिया में एक 12 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। इसी दौरान बच्चे के अंदर सांप का जहर फैलने लगा। परिजन नाजुक हालत में बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि सही समय पर यदि अस्पताल पहुंच जाते तो आज शायद यह बच्चा जिंदा होता।

 

घटना जिले के बड़ोनी थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव की है। इस गांव में नंदकिशोर परिहार का 12 साल का बेटा अजय घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराने में लगे रहे। जब हालत गंभीर हुई तो परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। तब काफी देर हो चुकी थी और वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है।