ट्रैक्टर की टक्कर से सास और दामाद की हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: December 14, 2022

डबरा। डबरा में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। घटना टेकनपुर हाईवे की है। दरअसल, दतिया निवासी एक महिला अपने दामाद के साथ ग्वालियर इलाज के लिए जा रही थी। तभी टेकनपुर हाईवे पर गुरुद्वारा के समीप एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

देवेंद्र पुत्र मातादीन कुशवाह (31 वर्ष) निवासी भांडेरी फाटक दतिया जो सास ऊषा देवी (45 वर्ष) पत्नी लाखन सिंह निवासी दतिया को साथ लेकर ग्वालियर इलाज कराने गया था। जब वह ग्वालियर से दतिया जा रहे थे, और टेकनपुर हाईवे पर गुरुद्वारा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

एंबुलेंस ने पहुंचकर दोनों के शव को पीएम के लिए डेड हाउस भिजवाया। पीएम कराकर उनके शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। पुलिस ने मृतक देवेंद्र के पिता मातादीन की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। इधर, ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। टेकनपुर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।