सड़क पर पड़ा मिला पटवारी का शव, वाहन से कुचले जाने की आशंका

Author Picture
By Sharma Published On: January 13, 2023

दमोह। दमोह-जबलपुर मार्ग पर एक पटवारी का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव से 50 कदम की दूरी पर एक बाइक भी पड़ी मिली। आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पटवारी की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात दमोह-जबलपुर मार्ग पर हथनी के समीप शव सड़क पर पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अहिरवार के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। नोहटा थाने में पदस्थ एसआई एल. कनौजिया और प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक ने बताया कि वे घटना स्थल पहुंचे थे। आशंका है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है। मामले की जांच जारी है।