अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के कर्मचारियों पर लोगों ने की झूमाझटकी

Author Picture
By Sharma Published On: August 20, 2022

भोपाल। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे नगर निगम की टीम न्यू मार्केट में फुटपॉथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। अतिक्रमण प्रभारी शाकिब भी साथ में थे, तभी अलताफ पिता बन्ने खां, आजाद और उसके अन्य साथियों ने गाली-गलौन करना शुरू कर दी। इस पर प्रभारी शाकिब ने रोका तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए झूमाझटकी की गई। अतिक्रमणकारियों ने लात-घूसे भी चलाए। इस बीच कुछ कर्मचारियों को पीट दिया। इससे शाकिब समेत कई कर्मचारियों को चोंट लगी हैं। करीब एक घंटे तक हंगामा चला।

 

 

हमले के बाद नगर निगम के कर्मचारी भी गुस्सा हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान ने बताया, अलताफ, आजाद और उसके अन्य साथियों ने हमला किया। दो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। हमले से गुस्साएं कर्मचारी टीटी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे अतिक्रमण प्रभारी खान ने बताया, हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद उनका सख्ती से अतिक्रमण हटाया गया। फुटपॉथ पर दुकानें लगा रखी थी। जिसे हटाने के लिए कई बार निगम कह चुका था, लेकिन आरोपी उल्टा धमका रहे थे। शनिवार को जब कार्रवाई करने पहुंचे तो हमला हो गया।