जनप्रतिनिधि की कार डंपर में जा घुसी, पूर्व विधायक और ड्राइवर घायल

Author Picture
By Sharma Published On: December 28, 2022

सीहोर। हादसा सीहोर जिले के गडरिया नाला के पास ओबैदुल्लागंज-बैतूल फोरलेन मार्ग पर हुआ है। कार डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में नर्मदापुरम जिले की पूर्व विधायक घायल हो गईं। उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की पूर्व विधायक सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनकी कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है। बुधनी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार हादसा सीहोर जिले के गडरिया नाला के पास ओबैदुल्लागंज-बैतूल फोरलेन मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम से कांग्रेस की पूर्व विधायक और कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा मंगलवार को कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम में हाथ से हाथ जोड़ो में शामिल होने के लिए भोपाल से बैतूल जा रही थीं। गडरिया नाला के पास कार डंपर में पीछे से घुस गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व विधायक सविता दीवान और उनके ड्राइवर को पैरों में चोटें आई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और एनएचएआई का इमरजेंसी स्टाफ मौके पर पहुंचा, उन्हें बुधनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद सीधे भोपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।