पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’ को संबोधित, कर सकते हैं बड़ी बातें

Author Picture
By Sharma Published On: March 27, 2022

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ को संबोधित करते हैं। 27 मार्च को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद यह पहली मन की बात है। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा।

इसके अलावा प्रसारण को आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसे आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इन प्लेटफार्मों के अलावा, कार्यक्रम को आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक रात 8 बजे पीएम के ‘मन की बात’ संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण भी देख सकते हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे। जेपी नड्डा के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बूथ संख्या 59, यमुना विहार मंडल, उत्तर-पूर्वी जिले में उपस्थित रहेंगे।