पुलिस ने होटल में पकड़ाए 3 युवक और 3 युवती

Author Picture
By Sharma Published On: January 7, 2023

शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए होटल से 3 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा है। इसके बाद होटल स्टाफ मौके से फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवपुरी रोड इलाके में संचालित प्रियल होटल का है। यहां शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 3 युवक और 3 युवती अलग-अलग कमरों में थे। जिसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लग गई और उन्होंने होटल के अंदर पहुंचकर कमरों को खुलवाना शुरू कर दिया, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, तीन कमरों से युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने होटल पर पहुंचकर पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ करके युवतियों को मौके पर से ही उनके परिजनों को सूचना देकर उनके घर भेज दिया है। 3 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु गर्ग का कहना है कि प्रियल होटल में 3 युवक और 3 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। हमें इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर हमने होटल के कमरों से उन्हें पकड़ लिया, और पुलिस को सूचना दे दी। होटल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कोतवाली थाना टीआई सतीश दुबे ने कहा कि प्रियल होटल से इस तरह की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई। मैं एक अन्य मामले में दूसरी जगह हूं। आगे जैसे जानकारी मिलेगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।होटल प्रियल में पकड़े गए एक युवक-युवती की कुछ महीने पहले सगाई हो चुकी है। युवक की माने तो 4 महीने बाद उनकी शादी होनी है। यह युवक राजस्थान के इटावा से श्योपुर में रह रही अपनी मंगेतर से मिलने के लिए आया था।