पुलिस जवान ने भाभी के अश्लील फोटो किए वायरल

Author Picture
By Sharma Published On: September 28, 2022

भिंड। भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में एक महिला का अश्लील फोटो एक युवक ने अपने वॉट्सऐप पर स्टेटस पर लगाकर वायरल किया। महिला के पति ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पुलिस विभाग में दतिया में पदस्थ है। वहीं जिस महिला का अश्लील फोटो वायरल किया है, वो उसकी रिश्ते में दूर की भाभी लगती है। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में ये बात सामने आई है कि पुलिस जवान उक्त महिला से शादी करना चाहता था। शादी न कर पाने से दु:खी होकर ऐसी हरकत की है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस जवान को आरोपी बनाया है।

 

वही टीआई राजकुमार शर्मा के मुताबिक दतिया के सिविल थाना में पदस्थ पुलिस जवान ने अपने दूर के रिश्ते की भाभी का अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर लगाया। ये महिला की ससुराल दबोह थाना क्षेत्र में है। महिला के पति ने जब ये फोटो देखा तो पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने आरक्षक को आरोपी बनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महिला की करीब एक साल पहले शादी पुलिस जवान के रिश्तेदारी में हुई है। उक्त विवाहिता का शादी से पूर्व से पुलिस जवान का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि ये प्रेम प्रसंग कुछ दिनों में दूरियों में बदल गया था। महिला ने अपने परिवार के पसंदीदा लड़के से शादी की थी। प्रेम प्रसंग के दौरान आरोपी ने उक्त पीड़िता का फोटो खींच थे जिसे अब वायरल कर बदमान करने की साजिश रची है।