राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आयेगी MP, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Author Picture
By Sharma Published On: November 15, 2022

शहडोल। आदिवासी जननायक बिरसामुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लालपुर हवाईपट्टी मैदान पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। वे यहां दोपहर लगभग 1.00 बजे पहुंचेगी ओर दो घंटे तक यहां रुकने के बाद 3.00 बजे भाेपाल रवाना होगी। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्य पाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के रुकने व कुछ देर विश्राम के लिए सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा घेरे में ग्रीन हाउस बनाया गया है।उनके भोजन और अन्य गतिविधियों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दी गई है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की टीम यहां पहुंच चुकी है। वहीं 14 नवंबर की शाम 4.00 बजे से पूरे सभा स्थल को विशेष सुरक्षा बल अपने कब्जे में ले लेगा। यहां पुलिस के 70 बड़े अधिकारियों के साथ दो हजार बल लगाया है। चार लाख वर्गफीट में पंडाल तैयार किया गया है,जहां एक लाख कुर्सियां बैठने के लिए लगाई गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के लिए छह मंच बनाए गए हैंं।जनजातीय कलाकृतियों की प्रर्दशनी लगाई गई है। सभा स्थल के समीप आदिवासियों के रहन-सहन से संबंधित सामाग्रियों को सजाया गया है और लगातार तैयारी चल रही है।

मध्यप्रदेश शासन के गृहसचिव भी अपनी टीम के साथ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। इसके पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए शहडोल पहुंचे थे और यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाए नियमों को राज्य सरकार द्वारा लागू किया जाएगा। इससे 89 आदिवासी विकासखंडों में ग्राम सभा को स्थानीय स्तर पर रोजगार, भूमि प्रबंधन, वन प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों के अधिकार मिलेंगे। ग्राम सभा ही निर्णय लेगी कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब की नई दुकान खुलेंगी या नहीं। भूमि अधिग्रहण के संबंध में भी ग्रामसभा से पहले अनुमति लेना होगी।

मंच से राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम ही उद्बोधन देंगे।राष्ट्रपति के आगमन के बाद एक सास्कृति र्कायक्रम उनके स्वागत में प्रस्तुत किया जाएगा।इस मौके पर राष्ट्रपति सभा स्थल लगी प्रर्दशनी का अवलोकन भी करेंगी। आयोजन में 11 जिलों के लोग एवं मंत्री और जनप्रतिनि शामिल होंगे।एक लाख से अधिक लोगों को सभा में शामिल करने की तैयारी हैं,जिसकें लिए 2500 बसें लगाई गई हैं।सभा शामिल लोगों के भोजन की व्यवस्था भी गई है,जिसकी तैयारी में प्रशासन लगा हुआ है।दोपहर 12.00 बजे तक स्थानीय प्रशासन के बास अधिकृत प्रोटोकाल प्राप्त नहीं हुआ था,लेकिन तैयारी में लगे अधिकारियों को जो समय दिया गया है,उसके हिसाब से दो घंटे का आयोजन है।कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि अभी मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन अनुमानित समय यहां के लिए दो घंटे है।लगभग 1.00 बजे तक राष्टपति यहां आ जाएंगी।