इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी 

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2023

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से आने वाले दो दिनों में राहत मिल सकती है लेकिन अब बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत को आज शीतलहर से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है और बारिश भी हो सकती है

 

 

IMD के अनुसार 20 जनवरी की रात से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 23 से 25 जनवरी तक बारिश का अनुमान जताया गया है।

ठंड के साथ बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भी 21 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में आज से ऊंचाई व मध्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़त और दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।