राजस्व विभाग में पदस्थ महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: March 18, 2022

भोपाल। मिसरोद पुलिस ने इंदौर में राजस्व विभाग में पदस्थ महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच उसके रिश्तेदार ने शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। उसने पैसे भी लिए। अब शादी से इंकार कर रहा है। आरोपी भी अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस लगा रखा है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, रॉयल सिटी मिसरोद में रहने वाली 32 साल की महिला राजस्व विभाग इंदौर में पदस्थ है। महिला का कहना है कि भोपाल में उसका भाई रहता है। इसलिए हर सप्ताह वह इंदौर से भोपाल आती रहती है। महिला का तलाक का कोर्ट में केस चल रहा है। यह जानकारी उसके रिश्तेदार अमन वर्मा को थी। इसी बीच अमन ने महिला से संपर्क किया। उसने सहानभूति दिखाते हुए महिला को झांसा दिया कि वह भी अपनी पत्नी से खुश नहीं है। हम दोनों शादी कर लेते हैं। अमन के झांसे में आई महिला शादी के लिए तैयार हो गई। इसी बीच आरोपी महिला को अपने कमरे में लेकर पहुंचा। उसके साथ आरोपी ने रेप किया। जब भी महिला भोपाल आती तो आरोपी शादी का वादा कर उसके साथ गलत करता रहा। हालही में महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे महिला ने बताया कि आरोपी उससे पैसे भी ठगे हैं। वह कभी अपने बैंक खाते में तो कहीं दोस्त के खाते में मुझसे पैसा मंगाता था। शादी से इंकार करने के बाद जब मैंने पुलिस से शिकायत करने के लिए कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी के लड़के-बच्चे हैं। यह बात उसने छिपा रखी थी।