BJP नेता के अपहरण की सूचना से फैली सनसनी

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2023

रतलाम। रतलाम के ढोढर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े भाजपा नेता के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। भाजपा नेता अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी कुछ लोग कार में आए और उन्हें उठाकर अपने साथ ले गए। घटना को देख लोग भाजपा नेता के अपहरण की बात करने लगे लेकिन जब मामला थाने तक पहुंचा तब पता चला कि एक मामले में ग्वालियर पुलिस उसे उठाकर ले गई है।

 

 

ग्वालियर पुलिस भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ढोढर निवासी विवेक पोरवाल को ले गई है। भाजपा नेता को ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि जावरा पुलिस ने की है। विवेक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. प्रह्लाद पोरवाल के बेटे हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता विवेक दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर के बाहर खड़े थे कि अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पंहुचे और उन्होंने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई।