मार्च में इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव

Author Picture
By Sharma Published On: February 21, 2023

राशि। ज्योतिषशास्त्र में शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनि जब-जब राशि बदलते हैं तब इसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। शनिदेव को सबसे धीमी गति से चलनेवाला ग्रह माना है। इसी वजह से इनके प्रभाव भी काफी लंबे और दूरगामी होते हैं। यानी अगर शनि ने शुभ परिणाम दिया, तो जीवन में बड़े बदलाव आएंगे और अगर अशुभ परिणाम दिये, तो लंबी बीमारी, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक नुकसान आदि का सामना करना पड़ता है। शनिदेव जिन जातकों की कुंडली में शुभ स्थान पर होते हैं वे अच्छा फल प्रदान करते हैं। शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त हैं, लेकिन 6 मार्च की रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय हो जाएंगे। शनि के उदय होने के साथ ही कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों को शनि के उदय का विशेष लाभ मिलेगा।

 

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ समय होगा। शनिदेव आपकी राशि से दशम भाव में उदय हो रहे हैं. करियर से लेकर कारोबार में भारी मुनाफे और तरक्की के संकेत हैं। व्यापार में निवेश का लाभ मिलेगा और कोई अच्छी डील पक्की होने की संभावना है। आपके रुके हुआ कार्य भी जल्द पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के सप्तम भाव में शनि का उदय होनेवाला है। शनि की सीधी दृष्टि आपकी राशि पर है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पत्नी के साथ संबंध में तनाव रह सकता है लेकिन जीवनसाथी की आय में वृद्धि होगी। ससुराल से भी संबंध बेहतर बनेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होने से सुख-समृद्धि का रास्ता खुलेगा। आपकी पुरानी योजना कामयाब होगी और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे

 

कुंभ राशि

ये शनि की अपनी मूल त्रिकोण राशि है, जहां शनिदेव सबसे अच्छा परिणाम देते हैं। इस राशि में शनि के उदय के इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उनके लिए मार्च का महीना एक साथ कई अवसरों को लेकर आने वाला है। नौकरी के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपको अचानक से धन प्राप्ति के अच्छे अवसर बनेंगे। आपके बिगड़े या रूके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे।

 

 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि का उदय लाभदायक साबित होगा। आपकी राशि के दूसरे स्थान में शनि के उदय होने से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत ही अच्छे दिन लाएगा। सुख-समृद्धि और ऐशोआराम में वृद्धि देखने को मिलेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में आपकी हिस्सेदारी होने से शांति का अनुभव मिलेगा। आप परिवार के साथ अच्छे माहौल में समय बिताएंगे।