खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हुई मौत 

Author Picture
By Sharma Published On: November 22, 2022

दतिया।उनाव थाना के भदेवरा गांव में एक व्यक्ति की सांप के डंसने मौत हो गई। घटना रविवार की बताई गई है। इसके बाद व्यक्ति को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बड़े भाई की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार भदेवरा गांव निवासी हरिमोहन पिता देवीशरण रविवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। यहाँ उसको सांप ने डंस लिया। इस के बाद परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई अखलेश श्रीवास्तव की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि,मृतक की शादी नही हुई थी।