दामाद ने दादी सास के साथ किया रेप, ससुर का नाम बताकर घर में घुसा दामाद

Author Picture
By Sharma Published On: November 15, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र के धौरियां गांव में एक युवक ने अपनी दादी सास के साथ दुष्कर्म कर दिया। दादी सास को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, 70 साल के बुजुर्ग महिला एक दिन पहले घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके बेटे का दामाद बेहवलपुर निवासी सुल्तान जाटव (35) उसके घर पहुंचा और उसने महिला का दरवाजा खटखटाया। जब महिला ने पूछा कौन है तो दामाद ने अपने ससुर का नाम लिया। बुजुर्ग महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया और घर के अंदर घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह फरार हो गया।

 

ग्रामीण सूत्रों की मानें तो घटना के बाद परिवार व समाज के लोगों की पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत में आर्थिक दंड पर चर्चा हुई। लेकिन जब बात नहीं बनी तो सोमवार की देर शाम मामले की शिकायत गोवर्धन थाने में दर्ज करा दी गई। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।