सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, ED ने किया है तलब

Author Picture
By Sharma Published On: June 12, 2022

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें कोरोना हुआ है। समस्या बढ़ाने के बाद उन्हें रविवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बता दें, नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोरोना होने के कारण सोनिया गांधी 8 जून को पेश नहीं हो गई थीं। अब उन्हें 23 जून की तारीख दी गई है।

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोनिया गांधी की तबीयत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उन्होंने सोनिया के सभी शुभिचंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।