कोरोना केस बढ़ने के कारण इस देश में फिर लगा सख्त लॉकडाउन

Author Picture
By Sharma Published On: March 13, 2022

नई दिल्ली। कोरोना के केस भले ही कम हो गए हों, लेकिन इस महामारी के पलटवार की आशंका हमेशा बनी रहेगी। चीन में यही होता दिख रहा है। ताजा खबर यह है कि चीन में एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में केस सामने आए हैं। इसके बाद हॉटस्पॉट वाले स्थानों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना केस में यह उछाल राष्ट्रव्यापी आया है। इसके बाद शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और देश के पूर्वोत्तर में कई शहरों को बंद कर दिया है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को लगभग 3,400 कोरोना केस दर्ज किए गए जो एक दिन पहले से डबल रहे।

जिलिन शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। इससे सटे सैकड़ों इलाकों को भी सील कर दिया गया है। उत्तर कोरिया की सीमा से लगे लगभग 700,000 के शहरी क्षेत्र यान्जी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बता दें, 2019 में पहली बार चीन से ही कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी और पूरी दुनिया में फैली थी। हालात काबू करने के बाद चीन में ‘शून्य-कोविड’ नीति लागू। यानी यहां संक्रमण की आशंका होते ही लॉकडाउन लागू कर दिया जाता है। यात्रा प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं और सामूहिक परीक्षण शुरू कर दिया जाता है। हालांकि ताजा मामलों में अधिकांश केस ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं मिला। इस जानकारी ने वैज्ञानिकों के साथ ही सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,116 नए केस सामने आए हैं। इससे पह शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,614 नए केस मिले हैं। इससे पहले 12 मई, 2020 को इससे कम 3,604 मामले सामने आए थे। इस दौरान 89 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों में 1,660 की गिरावट दर्ज की गई है।