VIP ड्यूटी से इनकार करने पर सूबेदार SP ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Author Picture
By Sharma Published On: January 7, 2023

दतिया। दतिया एसपी का आदेश न मानना सूबेदार होतम सिंह बघेल को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सूबेदार को निलंबित किया है। उन्होंने इंदौर जाने के लिए बीमारी का बहाना बना दिया। इंदौर में वीआईपी ड्यूटी के लिए जिले के तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जाना था। जरूरत के मुताबिक, एसपी अमन सिंह राठौड ने 15 उपनिरीक्षक,10 आरक्षक और एक डीएसपी व एक सूबेदार होतम सिंह की ड्यूटी इंदौर जाने के लिए लगाई थी।

 

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी को अवगत कराकर और इंदौर ड्यूटी जाने का संदेश दिया। संदेश के मुताबिक सभी अधिकारी कर्मचारी बुधवार को रवाना हुए। गुरुवार को उन्होंने इंदौर में आमद दे दी। लेकिन सूबेदार होतम सिंह नहीं निकले। उन्होंने कंट्रोल रूम के संदेश देने के करीब 1 घंटे बाद मेडिकल लीव भेज दी। इसमें अपने आप को बीमार बताया। यही नहीं वीआईपी ड्यूटी जाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कॉल भी किया लेकिन उसे भी नहीं माना।