सूर्य ग्राहक करेगे राशि परिवर्तन, इन राशि वाले पर पड़ेगा असर

Author Picture
By Sharma Published On: December 15, 2022

राशि। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रह को हम ग्रहों के राजा के रूप में भी जानते हैं। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है या वक्री होता है तो सभी राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। दिसंबर में सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान उनका कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 16 दिसंबर 2022 को सूर्य गोचर होने जा रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का धनु राशि में गोचर 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं जिनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

 

मीन राशि

सूर्य का ये राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के जीवन में सफलता लाने वाला है। इस समय आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं।यदि आप प्रतियोगी परीक्षा देते हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं।

 

धनु राशि

16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इन राशियों के लिए इस बार ये समय अनुकूल रहेगा। सूर्य के मार्ग बदलने के साथ ही इस राशि के जातकों के जीवन में शुभ समय शुरू हो जाएगा। पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यापारियों को व्यापार में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।

 

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। इस समय आपके मन मुताबिक काम होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आर्थिक रूप से वे काफी वृद्धि कर सकते हैं।

 

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छे समय की शुरुआत होगी। इस समय इनकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार में भी बहुत लाभ होगा। सूर्य सिंह राशि के पंचम भाव में प्रवेश करने वाले हैं। इस समय जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके जीवन में सफलता का समय शुरू होगा।