सूर्य देव मार्च में इन राशियों में करेंगे प्रवेश, होगा धन लाभ

Author Picture
By Sharma Published On: March 12, 2022

राशि। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन का बहुत महत्व है। सूर्य देव सफलता, सम्मान और तरक्की के कारण ग्रह है। सूर्य कुंडली में अगर शुभ भाव में है। तब जातक को तेजी से तरक्की मिलती है। 15 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है। इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन, सूर्य की मित्र राशि है। इस लिए सूर्य के गोचर से कई राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। उन्हें सूरज देव मालामाल कर देंगे।

मिथुन राशि

धार्मिक गतिविधि संभव है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों की इनकम बढ़ेगी। धन लाभ होगा। नए स्त्रोतों से पैसा मिलेगा। संपत्ति में निवेश करना लाभदायी रहेगा। किसी मुश्किल समस्या का आसानी से समाधान निकलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग। सपनों को पूरा करने का सही समय रहेगा।

कर्क राशि

सूर्य का गोचर कर्क राशि के करियर भाव में हो रहा है। इस राशिवालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमोशन होने के भी योग हैं। मकान और जमीन संबंधी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। समाज में ख्याति बढ़ेग। भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि को लाभ देगा। घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। काम आसानी से पूरे होंगे। पुरस्कार प्राप्ति की संभावना है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी खास की मदद से आर्थिक लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

सूर्य गोचर मकर राशि को धन लाभ कराएगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यूमें सफलता मिलने के योग हैं। सूर्य देव की कृपा से भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। कई बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। किसी मित्र या रिश्तेदार द्वारा उपहार भी मिल सकता है। रुके हुए धन का आगमन होगा