सूर्य ग्रह का 16 नवंबर को राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा ये

Author Picture
By Sharma Published On: November 12, 2022

राशि। सभी ग्रहों का राजा सूर्य देव है। जब सूरज का राशि परिवर्तन होता है, तो इसका राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कई राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भाग्यशाली रहता है। उनके सभी काम बनने लगते हैं। इस बार सूर्य ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में विराजमान होने वाले हैं। इस दिन वृश्चिक संक्रांति है। ज्योतिषचार्य के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशियों को तगड़ा लाभ होगा। आइए जानतै हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि

सूर्य देव के गोचर से मिथुन राशियों का भाग्य जमकर चमकेगा। लक्ष्य प्राप्त करने में किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृ्द्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक ज्ञान को जानने में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि

संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में बढ़िया मुनाफा मिलने की उम्मीद है। सूर्य देव की कृपा से आप जोशिले रहेंगे। आप अपने कार्यों को लेकर सक्रिय रहेंगे। अटके हुए काम बनेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है। कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी का मुकदमा फेवर में हल हो सकता है। व्यापार में नई डील मिलने के योग हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में बिजनेस शुरू कर सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशियों के लिए सूर्य का गोचर सबसे ज्यादा फायदे में रहेगा। घर में किसी वाहन या संपत्ति का आगमन हो सकता है। उधार दिए हुए पैसों की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।