व्यापारी ने युवती को नौकरी का झांसा देखकर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 2, 2022

छतरपुर। छतरपुर में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक होटल मालिक ने एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ अपने ही होटल में दुष्कर्म किया। लड़की भोपाल की रहने वाली है। जिसने भोपाल में मामले की शिकायत की। चूंकि दुष्कर्म छतरपुर में हुआ, इसलिए छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस ने होटल फोर सीजन के मालिक अनुराग महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार बात दे कि मामला छतरपुर शहर का है। होटल मालिक पर आरोप है कि उसने 2 महीने पहले भोपाल की रहने वाली एक लड़की के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और इसके बाद दोस्ती का यह सिलसिला आगे बढ़ने लगा। 25 साल की पीडि़ता ने भोपाल के हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुराग महतो ने नौकरी लगवाने का लालच दिया था। 7 जून को अनुराग ने पीड़िता को छतरपुर बुला लिया और अपने होटल में ही रुम देकर ठहरा दिया। इसी रात खाना खाने के बाद अनुराग महतो ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो अनुराग ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

 

रात करीब 11 बजे लड़की किसी तरह होटल से निकलकर छतरपुर बस स्टेंड पहुंची और भोपाल आ गई। पीड़िता ने 23 जून को भोपाल के हबीबगंज थाने में अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ FIR कराई। हबीबगंज पुलिस ने शून्य पर कायमी करते हुए मामला छतरपुर के सिविल लाइन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

 

1 जुलाई को सिविल लाइन पुलिस ने धारा 376, 506 (B) के तहत अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि अनुराग और लड़की की मुलाकात से जुड़े कई वीडियो उनके हाथ लगे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी लड़की को अपने साथ घुमा रहा है।