अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दंपती ने किया सुसाइ़ड

Author Picture
By Sharma Published On: July 29, 2022

खरगोन। खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र के तलकपुरा गांव में गुरुवार को पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ऊन पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिस ने बताया कि अभिषेक (23) और अंजली (20) तलकपुरा निवासी की शादी 8 महीने पहले हुई थी। दोनों इंदौर में मजदूरी करते थे। वे कुछ दिनों पहले ही गांव आए थे। जहां गुरुवार को दंपती ने घर में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। दंपती ने जब फांसी लगाई तब बीमार पिता घर में ही सो रहे थे। घटना की जानकारी ऊन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

वही सीएसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।