MP में इस नए वायरस को लेकर सरकार का अलर्ट, गृहमंत्री ने दिए यह संकेत

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सभी जिलों में मंकीपाक्स को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में मंकीपाक्स का कोई भी केस नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 32 नए केस आए हैं, वहीं 22 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 275, संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70% है।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे न राम के हैं और न राष्ट्र के हैं। पहले राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी अब भारत मां पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भारत को बदनाम करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस की सरकार ने राम सेतू पर ही सवाल उठा दिए थे। सुप्रीमकोर्ट में इसे काल्पनिक बताया था। राहुल गांधी तो खुद को सच्चा हिंदू और जनेऊ धारी ब्राह्मण कहते हैं। इसके बाद भी वे भगवान राम पर सवाल उठाने से नहीं चूके। जब भी वे विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करने में जुट जाते हैं। भारत की तुलना पाकिस्तान से तक कर देते हैं। उनकी इस मानसिकता को देश के साथ विदेश में भी लोग समझ चुके हैं।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि जनकल्याण की भावना के साथ काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम किए हैं। भाजपा सरकार राष्ट्र के हित में काम करती है चुनाव के लिए नहीं और अब कांग्रेस को भी इस बात को अच्छे से समझ‌ लेना चाहिए।