दिल्ली मजदूरी करने गया प्रेमी भगा लाया प्रेमिका

Author Picture
By Sharma Published On: October 15, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का रहने वाला एक 19 साल का प्रेमी मजदूर अपने साथी मजदूर की 23 वर्षीय पत्नी को दिल्ली से अपने साथ शिवपुरी भगा लाया। महिला के परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस प्रेमी मजदूर और उसकी प्रेमिका को लेने शिवपुरी के अमोला पहुंची और दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। जानकारी के अनुसार, सिरसौद निवासी 19 वर्षीय अभिषेक 15 दिन पहले दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गया था। दिल्ली में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए एक शादीशुदा 23 वर्षीय महिला से हुई थी। दोनों के बीच पहले मैसेंजर पर बात हुई फिर दोनों लाइव एक दूसरे से बात करने लगे, इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। पत्नी से प्रेमिका बनी महिला में अपने आप को अभिषेक को सौंप दिया और अपने पति की परवाह न करते हुए अपने शिवपुरी निवासी प्रेमी के साथ प्रेमिका दिल्ली से भागकर शिवपुरी आ गई।

 

 

महिला के लापता होने के बाद महिला की मां ने इसकी शिकायत दिल्ली के विवेक विहार थाने में पहुंचकर दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी। छानबीन के दौरान युवती के मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की महिला की लोकेशन मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मूव कर रही है।

 

मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस शिवपुरी के लिए रवाना हुई। शिवपुरी पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला की लोकेशन को ट्रेस किया, तो पता चला कि महिला की लोकेशन शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में थमी हुई है। दिल्ली पुलिस ने अमोला थाना पुलिस की मदद से अभिषेक के घर दबिश दी तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका मिल गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों प्रेमी-प्रेमिका को अपने साथ दिल्ली ले गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक का बड़ा भाई भी दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। अभिषेक के बड़े भाई ने भी दिल्ली की लड़की से प्रेम विवाह किया था