नदी में तैरते हुए प्रभात संघ के सदस्यों ने लहराया तिरंगा

Author Picture
By Sharma Published On: August 15, 2022

बुहारनपुर। एक दिन पहले रविवार को ताप्ती प्रभात संघ के सदस्यों ने अनोखे तरीके से तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली। दरअसल सदस्य ताप्ती के राजघाट से तिरंगा हाथ में लेकर तैरते हुए सतियारा घाट पहुंचे। जिसकी सभी ने सराहना की। सोशल मीडिया पर ताप्ती में तिरंगा फहराने का यह जज्बा काफी सराहा जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की अलख जगाना रहा।

ताप्ती प्रभात संघ के अजय बालापुरकर ने कहा-आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई, लेकिन हमने कुछ नया करने का सोचा। इसलिए करीब 10 से अधिक सदस्य रविवार दोपहर जमा हुए और ताप्ती नदी के राजघाट से सतियारा घाट तक तैरकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

सदस्यों ने एक दिन पहले अचानक निर्णय लिया और जमा होकर ताप्ती नदी पहुंचे। यहां से सभी ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लिया और तैरत हुए राजघाट से सतियारा घाट तक पहुंचे। इसकी दूरी कर एक किमी से अधिक है। इस जज्बे की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।