फौजी निकला ड्यूटी के लिए, तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूली

Author Picture
By Sharma Published On: December 11, 2022

भिंड। भिंड में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर झूल गई। महिला का पति फौजी था। वो छुट्‌टी खत्म होने पर सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला। इधर महिला घर के अंदर कमरे में फंदे पर झूल गई। मृतिका के परिवार वालों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ये घटना है रंजना नगर की है। यहां रहने वाली लक्ष्मी की शादी पांच साल पहले प्रदीप बघेल से हुई थी। प्रदीप फौज में नौकरी करता है। घर में प्रदीप की पत्नी के अलावा एक छोटा भाई छोटू और मां रहती थी। प्रदीप नौकरी से छुट्‌टी लेकर घर आया था।

 

शनिवार को जब वो ड्यूटी के लिए वापस निकला तो पत्नी भी साथ जाने की जिद्द करने लगी। मृतिका के देवर छोटू का कहना है कि भाभी साथ जाने की जिद्द कर रही थी। भैया ने कहा कि अभी कमरा ले लेंगे तब साथ लेकर चलेंगे। दोपहर में भैया को करीब 11 बजे ग्वालियर की बस में बैठाने में गया। इसके पश्चात मैं खेतों में फसल की सिंचाई के लिए चला गया। इधर दोपहर में जब लौटा तो भाई कमरे में फंदे झूलती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

इधर मृतिका लक्ष्मी के भाई विकाश निवासी डिडी खोड का कहना है कि मैं सुबह के समय बहन के घर गया था। बहन, गले लगकर रोती रही। मेरी बहन का पति प्रदीप को शादी में चार पहिया वाहन देने की तय था। मेरे परिवार ने आल्टो कार दी थी। परंतु प्रदीप स्कॉर्पियो की मांग करता आ रहा था। इसलिए मेरी बहन की मारपीट करता था।