तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर झोपड़े में घुसी

Author Picture
By Sharma Published On: August 21, 2022

इंदौर। इंदौर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कर देर रात झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में झोपड़ी में रहने वाले को भी चोट आई है।

 

तिलक नगर थाना पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात पीपल्याहाना गांव की ओर जाने वाले गेट पर दरगाह के पास हुआ। 40 वर्षीय पल्लवी शर्मा निवासी मौर्या पैलेस न्यू अखंड कालोनी की कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक झोपड़ी में जा घुसी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए भंवरकुआं स्थित आरके हास्पिटल ले जाया गया जहां से सीएचएल अपोलो में शिफ्ट किया गया। फिलहाल महिला के बयान नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि महिला नौकरी पेशा है। उसे आंख में भी चोट आई है। कार तेज रफ्तार में थी। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में विजय नामक बुजुर्ग के भी घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।