चड्डी गैंग ने एक साथ 7 मकानों में चोरी की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद चोर

Author Picture
By Sharma Published On: July 31, 2022

उज्जैन। शहर की कॉलोनियों में चड्डी बनियान चोर गैंग ने एक बार फिर एक साथ 7 घरों के ताले चटका कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे में लाखों रुपए केश सहित सोने चांदी के जेवरात ले जाने में सफल रहे। शहर में चड्डी गेंग का आंतक बना हुआ है। अभी बीते एक माह में हुई तीन बड़ी चोरियों का खुलासा भी नहीं हुआ था की एक बार फिर चड्डी बनियान गेंग ने थाना नानाखेड़ा क्षेत्र के वृंदावन धाम में बीती रात एक साथ 7 घरों पर धावा बोल दिया। जिसमें चोर लाखों का माल ले उड़े , चोरों ने उन्ही घरों को निशाना बनाया जो घर खाली थे।

 

उज्जैन शहर में कई वारदातों के बाद भी गैंग का कोई भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ऐसे में नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की कॉलोनी में बीती रात चोर गैंग ने आधा दर्जन मकानों के ताले चटकाकर सोना-चांदी के आभूषण, नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लाखों रूपए की चोरी कर पुलिस को खुली चूनौती दी है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी बदमाश दिखाई दे रहे है। नानाखेड़ा थाना एसआई लाखन सिंह ने बताया कि वृंदावन धाम कॉलोनी में करीब आधा दर्जन से अधिक सुने मकानों पर चोरी की वारदात हुई है। बीती रात बदमाशों की गैंग ने एक साथ कई सुने घरों को निशाना बनाया है। वृंदावन धाम निवासी अमित जोशी अपने पिता के घर ऋषि नगर गए थे। वहीं किशनलाल पिता रामविलास चतुर्वेदी वेद नगर अपने बेटे के पास गए थे। इसके अलावा एमके गौड़, तराना में पदस्थ राजेश परमार बाहर गए है। साथ ही क्षेत्र में ही रहने वाली आभा व्यास और टीचर प्रीति दुबे के सुने घर को भी चोरो ने निशाना बनाकर अपने साथ लाखों का माल ले उड़े। चोरों ने कुल 8 जगह ताले तोड़े लेकिन 7 जगह चोरी करने में सफल रहे।

 

बीती रात वृंदावन कॉलोनी में सुने मकानों को निशाना बनाने वाले गेंग के बदमाश क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है। यहां गेंग के 5 सदस्य बदमाशों के साथ कॉलोनियों में वारदात करने के लिए पहुंचती है। हालांकि इसके पहले भी जहां भी चोरी की वारदात हुई वहां सुने मकानों को ही निशाना बनाया है। इससे जाहिर है कि बदमाश दिन में सुने मकानों की टोह लेने के बाद रात में एक साथ वारदात करते है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है