महिला ने युवक से मांगी लिफ्ट, तो युवक को बेरहमी से चप्पलों से पीटा

Author Picture
By Sharma Published On: September 18, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी में एक महिला ने एक बाइक सवार युवक को सरेराह चप्पल से जमकर पीटा। महिला ने युवक से लिफ्ट मांगी थी। युवक उसे कहीं और ले जाने लगा तो वह बाइक से कूद गई। महिला के चिल्लाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने भी उसे पीटा। युवक अधमरा होकर सड़क पर गिर गया। घटना शनिवार को नरवर थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

 

 

जानकारी के देते हुए पुलिस ने बताया कि बिलोनी का रहने वाला टेक सिंह बाइक से करैरा से नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पारागढ़ ग्राम के पास एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी। टेक सिंह ने महिला को बाइक पर बैठा लिया और चकरामपुर की ओर ले जाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो वह नहीं माना। ये देख घबराई महिला बाइक से कूद गई। इसके बाद चप्पल से पिटाई कर दी। महिला ने शोर भी मचा दिया। शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक के हाथ बांध दिए और पीटने लगे।

 

जिस जगह महिला ने शख्स को पीटा वहां एक खेल का मैदान है। यहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने भी आरोपी की जमकर पिटाई की। बच्चों ने उसके हाथ बांध दिए। फिर बैट और लकड़ी से पीटकर अधमरा कर दिया।