महिला से 6 साल तक किया रेप,अब खुली पोल करने जा रहा था दूसरी शादी

Author Picture
By Sharma Published On: May 9, 2022

जबलपुर। परित्यगा महिला से छह सालों तक शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी की करतूत समय रहते उजागर हो गई। युवक की दूसरी युवती से शादी तय हो चुकी थी। इसी महीने लगुन आने वाला था। पर उसकी करतूत लड़की वालों को हुई, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ना ही बेहतर समझा। पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनागर पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय पीड़िता को उसके पति ने आठ साल पहले छोड़ दिया है। वह बच्चों के साथ मायके में अलग से कमरा लेकर रह रही है। वहीं पर संजू प्रजापति (27) का आना जाना था। संजू ने महिला की हालत जानकार उससे करीबी बढ़ाई। महिला को भरोसा दिया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। 6 साल से वह महिल का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब भी महिला शादी की बात करती तो घरवालों को मनाने का हवाला देकर टालता जाता। इसी बीच कुछ महिला को पता चला कि संजू की शादी तय हाे गई है। उसकी सगाई हो चुकी है। लगुन का कार्यकम होने वाला है।

प्रेमी संजू द्वारा धोखा दिए जाने पर महिला ने उसे मनाने की कोशिश की। अच्छा-बुरा समझाया। बावजूद वह शादी करने को तैयार नहीं हुआ। थकहार कर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पनागर टीआई के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, उसकी गिरफ्तारी और करतूत सुनकर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ लिया।