युवक की 3 महीने पहले हुई थी शादी, फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Author Picture
By Sharma Published On: January 8, 2023

देवास। शहर के शंकरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार शाम को घर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन शव को फंदे से नीचे उतार चुके थे। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच करके मृत्यु की पुष्टि की। सुबह मृतक संदेश पिता राजकुमार (33) निवासी शंकरनगर हाल मुकाम ढांचा भवन के शव का पीएम हुआ। उसके बाद सुबह 11.30 बजे शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पुताई का काम करता था। औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम आज करवाया गया है। अभी परिजनों के बयान नहीं हो पाए है। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

जानकारी के अनुसार बातदे की मृतक संदेश के छोटे भाई राहुल ने बताया कि तीन माह पहले हमारे मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहित महिला से भैया ने मंदिर में शादी की थी। इसके साथ ही एक अन्य युवती भैया पर साथ रहने के लिए कुछ दिनों पहले से दबाव बना रही थी। राहुल ने उसकी भाभी व अन्य युवती पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भैया की मौत हुई तब यह दोनों मौके पर मौजूद थी। एक दिन पहले भैया का महिला व युवती को लेकर उनके घर में विवाद भी हुआ था। मृतक ने जिस महिला से शादी की थी। उसके बाद से मृतक के परिजन खुश नहीं थे। तब से वह शंकरनगर स्थित एक किराए के मकान में रहने लगा था।

 

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अजय पटेल ने बताया कि संदेश पिता राजकुमार निवासी ढॅ़ाचा भवन फांसी लगाने के पश्चात डेडबॉडी हमारे पास आई थी। आज उसका पीएम हुआ है। शव परिजनों को सौप दिया गया।