खेत में पांच अजगर मिले से मचा हड़कम, तीन 15-15 फीट लंबे

Author Picture
By Sharma Published On: January 28, 2023

सिरोंज। सिरोंज के ग्राम मूडरा गांव में एक किसान को अपने खेत में विशाल काय अजगर दिखा। किसान ने स्नेक सेवर परवेज को सूचना दी। परवेज वन विभाग के नाकेदार के साथ मौके पर पहुंचे। परवेज ने खेत में बने एक बिल को खोदना शुरू किया।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे पहले परवेज ने एक-एक कर 2 अजगर सांपों को रेस्क्यू किया। इसके बाद परवेज ने और गड्डे को खोदा तो वहां 15 फीट के 3 अजगर और बैठे दिखे। परवेज ने उनको भी सुरक्षित रेस्क्यू किया। परवेज ने इन पांचों सांपों काे लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। वन विभाग की टीम ने पंचनामा बनाया। इसके बाद सांपों को अलग-अलग स्थान पर छोड़ा गया।स्नेक सेवर परवेज दिनभर क्षेत्र में घूमकर सांप व अन्य जहरीले जानवरो का रेस्क्यू करते हैं।