DJ के जनरेटर से फैला करंट, 10 कांवड़ियों की हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: August 1, 2022

नई दिल्ली। कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी में डीजे के लिए लगाए गए जनरेटर से करंट फैलने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई। कांवड़िए जलपेश स्थित शिवमंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार बात दें पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़े हादसे में जलपेश जा रहे 10 शिव भक्तों (कांवड़ियों) की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़िए जिस वाहन में जा रहे थे, उसमें डीजे लगा था। साथ में वाहन में जनरेटर भी रखा था। जेनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट फैल गया, जिससे पिकअप वाहन में सवार यात्री इसकी चपेट में आ गए और 10 कांवड़ियों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।