महिला की पन्नी में ब्लेड मारकर जेवर से भरा बैग चोरों ने किया पार

Author Picture
By Sharma Published On: December 31, 2022

डाबरा। बाजार में खरीदारी करने गई महिला के साथ अज्ञात चोरों ने पन्नी में ब्लेड मारकर जेवर से भरा बेग पार कर दिया। महिला को एहसास हुआ तो उसने देखा तो बैग गायब था। आसपास चेक किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोदी कुंज में रहने वाली प्रियंका साहू अपनी रिश्तेदार हेमलता साहू के साथ एक ज्वैलर्स के यहां गई थीं। उन्होंने ज्वैलर्स के यहां से कानों के सोने के टॉप्स और ब्रेसलेट को साफ कराया। दोनों ज्वैलरी को साफ कराने के बाद ज्वैलर्स के छोटे पर्स में जेवर रखकर एक पन्नी में रख लिए। वह शहर के मनीराम कॉम्प्लेक्स में अन्य सामान खरीदने पहुंची। इसी दौरान भीड़ भाड़ में चोर उनके पन्नी में ब्लेड मारकर पर्स ले उड़े। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। महिला के बेग में ब्लेड से कट लगाकर जेवरात चोरी करने मामला आया है। बाजार के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा