सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को लेकर ये केंद्र सरकार का ये बड़ा फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: May 28, 2022

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। इसलिए यह उम्मीद है कि जुलाई 2022 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और बढ़ा सकती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का मासिक वेतन भी बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से संबंधित खुशखबरी 31 मई, 2022 तक मिल सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन में डीए या महंगाई भत्ता महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बढ़ती महंगाई के प्रभाव से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई दिया जाता है। सातवें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ोतरी करती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी आमतौर पर जनवरी और जुलाई माह में की जाती है।

 

 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी मुद्रास्फीति दरों पर निर्भर करती है। AICPI (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर केंद्र सरकार DA का निर्धारण करती है। साल 2022 में पहली बढ़ोतरी में सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था। महंगाई भत्ता बढ़ने से 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और 68.62 लाख पेंशनभोगियों के पेंशन में भारी वृद्धि हुई थी।

ऐसे की जाती है महंगाई भत्ते की गणना

 

 

गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में AICPI 125.4 था। जनवरी 2022 के महीने में यह 0.3 अंकों की गिरावट के साथ 125.1 पर आ गया। इसके अलावा, फरवरी 2022 के महीने में, AICPI 0.1 अंक घटकर 125 हो गया। हालांकि, मार्च 2022 के महीने में यह 1 अंक की वृद्धि के साथ फिर से 125.1 पर पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक अगर AICPI 126 से ऊपर रहता है, तो सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो जाएगा।